{"_id":"5eda94d48ebc3e902b0f849e","slug":"other-fatehpur-news-knp563952789","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों में भीगा गेहूं, किसान चिंतित.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों में भीगा गेहूं, किसान चिंतित.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दो दिन से शुरू बारिश में किसानों को खासा नुकसान हुआ है। असोथर क्रय केंद्र में गेहूं से भरी हजारों क्विंटल बोरियां पानी में भीग गईं। फाल्ट होने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। शहरी क्षेत्र में दोपहर बाद आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में फाल्ट के चलते बत्ती गुल है।
शुक्रवार की शाम से तेज हवा के साथ बारिश हुई। शहर के गड़रियन पुरवा, नउवाबाग, अस्ती में फाल्ट हो गया। इससे कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के थरियांव, असोथर, महिंचा मंदिर, पलिया उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे बिजली बंद रही। वहीं मंडी समिति, असोथर, थरियांव, क्रय केंद्रों में हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। किसान गेहूं को ढकने के लिए तिरपाल, पन्नी लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। वहीं अनाज मंडी में गेहूं से भरी हजारों क्विंटल अनाज की बोरियां पानी में भीग गईं। बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत दिलाई लेकिन जगह-जगह पानी भरने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।