{"_id":"5ed946d08ebc3e9069552042","slug":"other-fatehpur-news-knp563772518","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की वजह घर में चार घंटे तड़पती रही प्रसूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की वजह घर में चार घंटे तड़पती रही प्रसूता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सड़क पर ट्रक खराब हो जाने से प्रसूता को घर लेने जा रही एंबुलेंस चार घंटे देरी से पहुंची। प्रसूता घंटों दर्द से तड़पती रही। पुलिस के जाम खुलवाने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
परसिद्धपुर-एरई मार्ग पर ट्रक खराब हो गया। ओवरलोड ट्रक कई घंटे तक खड़ा रहा। इससे बुधवार देर रात भीषण जाम लग गया। इसमें प्रसूता के घर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। पुलिस के जाम हटवाने पर करीब चार घंटे बाद एंबुलेंस पीड़िता के घर पहुंच सकी और उसे देर रात दो बजे के बाद भर्ती कराया जा सका। धाता थाने के तुलसीपुर गांव की रहने वाली शीतला निषाद की पत्नी रानी देवी को बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई । परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया । सीएचसी धाता से एंबुलेंस रवाना हो गई, लेकिन परसिद्धपुर-एरई मार्ग में बिगड़े जाम में फंस गई और चार घंटे तक जाम में फंसी रही। जाम हटने के बाद एंबुलेंस पीड़िता के घर पहुंची और पीड़िता रानी देवी को सीएचसी में भर्ती कराया।