{"_id":"5ec824bc8ebc3e90525e12d8","slug":"other-fatehpur-news-knp5615432134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों का कोतवाली में हंगामा, हूटर बजाकर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों का कोतवाली में हंगामा, हूटर बजाकर निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर कोतवाली परिसर के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एक बार फिर कोतवाली पुलिस लाचार दिखाई दी है। पुलिस से कार सवार गहमागहमी करते दिखे। मामला बढ़ने पर कार सवार कोतवाली के अंदर से हूटर बजाते निकल गए। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून का आरोपियों पर जरा भी खौफ नहीं है। वह कोतवाली पुलिस की धज्जियां उड़ाते निकले।
वीडियो में दिखाई देने वाला एक शख्स चर्चित जुआर खाने का किंग बताया जाता है। वीडियो बुधवार रात का है। शहर के वाल्मीकि बस्ती की युवती ने एक दुकान में मोबाइल बनने को दिया था। दुकानदार ने मोबाइल उसे दूसरा वापस किया। इसी बात पर विवाद को लेकर युवती कोतवाली में शिकायत करने पहुंची थी। दुकानदार ने अपने दबंग समर्थकों को यह बात बताई। समर्थक विधायक लिखी लग्जरी कार में सवार होकर कोतवाली के अंदर पहुंच गए। लग्जरी कार सवार मामले को लेकर हंगामा करने लगे। परिसर में एक दरोगा और पुलिसकर्मियों से कार सवारों की नोकझोंक होने लगी। एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाने की बात कही। तभी आरोपी हूटर बजाते कोतवाली परिसर से बाहर निकले। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया मामला उन्हें नहीं पता है। वह छानबीन करा रहे हैं।