फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 23 May 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
OTHER
अल्लीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस के मुताबिक महिला का पति से घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

गांव निवासी मूलचंद सोनी की बेटी सरिता उर्फ मुरली (28) की शादी डेढ़ साल पहले गांव के ही दिलीप उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। दिलीप मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। इन दिनों कामकाज न होने से परिवार की हालत बिगड़ी हुई है। उसका एक बेटा आर्यन है। सरिता की सास विद्या देवी ने बताया वह खाने पीने के लिए कुछ सामान लेने दोपहर 4:00 बजे गई थी। लौट कर आई तो बहू के कमरे का दरवाजा बंद था। बेटा बाहर बरामदे में सोया हुआ था। कमरे में बिजली न आने के बावजूद बहू के कमरे में होने पर कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई ।दरवाजा खटखटाया अंदर कोई जवाब नहीं आया। कमरे में बच्चा रो रहा था। तभी खिड़की से झांक कर देखा गया तो बहू कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। सरिता चार बहनों में सबसे छोटी थी। मायके पक्ष ने बताया कि उसके पिता उन्नाव बड़ी बेटी के घर गए है। उनके आने के बाद करवाई की जाएगी। दिलीप और उसका परिवार मूल रूप से कानपुर कैंट मीरपुर का रहने वाला है। करीब 20 सालों से परिवार चखेड़ी में रह रहा है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed