फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले में दंपति समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 22 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिले में दंपति समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार मुंबई से व एक प्रवासी गाजियाबाद से लौटे हैं। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्रभावित गांवों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। बैरियर लगाकर आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह संक्रमित विजयीपुर, हथगाम व हुसैनगंज ब्लाक के हैं।
विज्ञापन

विजयीपुर (खागा)। विजयीपुर ब्लॉक के शाहजहांपुर सेलरहा गांव का युवक गाजियाबाद में फैक्टरी में काम करता था। 17 मई को पत्नी व एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था। गांव आने की बजाय वह सीधे ससुराल रामनगर, नरोत्तमपुर (झखरहा पुरवा) थाना क्षेत्र खागा चला गया। घर के बाहर एक बाग में पत्नी सहित क्वारंटीन रहा। 18 मई को नेवलापुर सेंटर में जांच कराई। गुरुवार को डीएम ने इस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि की। गांव को सील
विज्ञापन

करने की तैयारी की गई। युवक के पिता किसान है और युवक पांच भाई है। पत्नी को बाग में क्वारंटीन किया गया है। उसका दोस्त शाहजहांपुर गांव में क्वारंटीन है। खागा इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को निर्देश दिए गए है कि वह अब गांव से बाहर नहीं जाएंगे और न ही कोई बाहरी व्यक्ति गांव के अंदर आएगा। स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज। भिटौरा ब्लाक के दिहुली गांव के दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। एक युवक 25 साल का और दूसरा 28 साल का है। यह दोनों लोग मुंबई से 13 मई को गांव आए थे। गुरुवार को इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि इन्हें नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। थरियांव पुलिस ने मुख्य रास्ते को सील कर दिया है। दोनों मुंबई में कपड़े धुलाई का काम करते थे। यह ट्रकों व पैदल जैसे-तैसे गांव आए थे। गांव के स्कूल में इन्हें रोका गया था। अब इन्हें कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है।

--------
छिवलहा(हथगाम)। पलिया बुजुर्ग के मजरे बेहटापर में रहने वाले दंपति मुंबई से कुछ दिन पहले गांव लौटे थे। गांव में ही अपने दूसरे घर पर क्वारंटीन थे। दो दिन पहले दोनों की अचानक तबीयत खराब होने पर ग्राम प्रधान किरण देवी ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था। हथगाम सीएचसी व उसके बाद नेवलापुर जांच केंद्र पहुंचा दिया गया। गुरुवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कोतवाली प्रभारी आदित्य कुमार सिंह व छिवलहा चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने गांव को सील कर दिया। यह सपरिवार मुंबई में कई साल से रह रहे थे। वहां पान की गुमटी है। यह ट्रेन से बस्ती फिर ट्रेन से ही फतेहपुर आए थे। फतेहपुर से यह छोटे भाई व कसरांव गांव के एक ड्राइवर के साथ कार से गांव आए थे। इन दोनों को भी क्वारंटीन कराया गया है। युवक की पत्नी गर्भवती भी है। ग्राम प्रधान किरण देवी ने पूरे गांव को सैनिटराइज कराया व किसी को भी घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed