{"_id":"5ec6d06b8ebc3e904032eb10","slug":"other-fatehpur-news-knp561369583","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर प्रवासियों को लेकर आईं श्रमिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर प्रवासियों को लेकर आईं श्रमिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दूसरे राज्यों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह से दोपहर के बीच तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से गंतव्य की ओर भेजा गया।
पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 11:53 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। यह ट्रेन सूरत से प्रतापगढ़ जा रही थी। इस ट्रेन में 65 वयस्क और 9 बच्चे थे। ट्रेन से उतरे सभी 74 मुसाफिरों को हैंडवॉश और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कॉमन हाल भेजा गया। यहीं पर इन्हें मास्क के साथ लंच पैकेट और पानी की बोतल मुहैया कराई गई। दूसरी ट्रेन झांसी से बनारस के लिए चली थी। यह ट्रेन दोपहर 12:46 पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। जिस पर 90 वयस्क एक बच्चा शामिल था। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे कुल 91 मुसाफिरों को लाइन से बाहर का रास्ता दिखाया गया। दोपहर 2:35 पर फिर झांसी से बनारस जाने वाली ट्रेन इसी प्लेटफार्म पर आकर रुकी। इस ट्रेन से 17 प्रवासी मजदूर उतरे। इन सभी को भी हैंडवाश और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों के जरिए उनके ठिकाने की ओर भेजा गया । इस तरह से इन तीन ट्रेन से 172 प्रवासी और 10 बच्चे उतरे । एआरएम माखनलाल केसरवानी ने बताया कि इन सभी यात्रियों को रोडवेज की 7 बसों से उनके ब्लॉक और नगर क्षेत्र भेजा गया है । जबकि 60 बसों को रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया है । इस मौके पर नायब तहसीलदार संतराज सिंह, रेलवे स्टेशन के एसएस आर के सिंह, सीएमआई अमित वर्मा, एसीएमओ डॉ संजय कुमार, डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ नदीम, डॉ अनुराग, डॉ विकास, डॉ प्रसून भी मौजूद रहे ।
वाटर कूलर देखकर कूद पड़े कूपे से
फतेहपुर। 11 बजकर 46 मिनट पर ठहरी झांसी से बनारस जा रही इस स्पेशल ट्रेन से आगे जा रहे मुसाफिरों का वाटर कूलर देखकर धैर्य जवाब दे गया । ट्रेन के रुकते ही तमाम मुसाफिर वाटर कूलर की तरफ दौड़ पड़े । इसके चलते थोड़ी देर के लिए रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया ।