{"_id":"5ec6d06c8ebc3e90813bf943","slug":"other-fatehpur-news-knp5613693133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। बाजार से घर लौट रहे युवक को रास्ते में गैस सिलिंडर लादकर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई । घटना जाफर गंज थाना क्षेत्र के गोधौली मोड़ के पास की है। ललौली थाना क्षेत्र के जबरदस्त खेड़ा गांव निवासी गुलाब यादव का बेटा अरविंद (26) अपने गांव में दूध की
डेयरी चलाता है। गुरुवार को बाइक से किसी काम से जोनिहां कस्बा आया था। लौटते समय जाफरगंज थाना क्षेत्र के गोधौली मोड़ के पास सामने से आ रहे गैस सिलिंडर ललित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। अरविंद गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की शादी नहीं हुई थी। वह अपनी माता विमला, पिता गुलाब व छोटी बहन प्रियंका के साथ के साथ रहता था। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।