{"_id":"5ec6cc398ebc3e907f18bb3c","slug":"other-fatehpur-news-knp56136755","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डंपर व ट्रैक्टर की भिड़ंत, घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डंपर व ट्रैक्टर की भिड़ंत, घंटों जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर कस्बे कलारन ताला के पास गुुरुवार सुबह डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। वाहनों के टायर तेज आवाज के साथ फट गए। डंपर का केबिन फैलाकर उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका। हादसे से करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। पांच किमी तक वाहन फंसे रहे। इसमें एंबुलेंस व रोडवेज बसें भी रहीं।
हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ। डंपर चालक कबरई से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहा था। ट्रैक्टर चालक बहुआ से ईंट लादकर बांदा जा रहा था। ट्रैक्टर चालक सुनील (35) पुत्र चंद्रभान (निवासी वाहिदपुर थाना ललौली) के हाथ व शरीर मे चोटें लगी हैं। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डंपर चालक बच्चीलाल (45) पुत्र श्रीपाल (निवासी बड़ी बड़ोखर थाना गिरवां जिला बांदा) का पैर टूट गया। केबिन में फंस जाने से यह गंभीर
घायल हुआ। बहुआ चौकी प्रभारी उमाकांत यादव व पुलिस बल के घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन काटा गया। इसके बाद जेसीबी से केबिन का मलबा हटवाकर चालक को केबिन से निकाल कर एंबुलेंस से बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से हाईवे में दोनों ओर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम करीब डेढ़ घंटे लगा रहा। कई सैकड़ा छोटे व भारी वाहन फंसे रहे। रोडवेज बस व एंबुलेंस भी फंसी रहीं।