{"_id":"5ec6cc388ebc3e90ac765e86","slug":"other-fatehpur-news-knp5613672191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने 27 ओवरलोड ट्रकों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने 27 ओवरलोड ट्रकों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने कस्बे के अस्पताल गेट के सामने ओवरलोड 27 ट्रकों के चालान काटे। कार्रवाई से बचने को चालक बीच सड़क पर ट्रक खड़े कर भाग गए। इससे जाम लगा गया। बाद में सभी ट्रकों को हटवा कर नगर के रामलीला मैदान में खड़ा कराया गया।
नगर के भीतर से प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में ओवरलोड मोरंग के ट्रक निकलते हैं। हालांकि नगर के मुख्य अंबेडकर चौराहे में 24 घंटे पिकेट ड्यूटी पर पुलिस तैनात रहती है। बुधवार शाम नगर में सोशल डिस्टेंसिंग का जायजा लेने निकले एसडीएम को अस्पताल गेट के सामने से अधिक मौरंग लादकर निकलते ट्रक दिख गए।
एसडीएम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ट्रक ड्राइवरों ने ट्रक नहीं रोका। इसके बाद एसडीएम ने ट्रकों का आधा किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गांधी चौराहे पर ट्रकों की लाइन लगवा दी। कई तो ट्रक छोड़कर भाग निकले। आधे घंटे तक नगर के मुख्य मार्ग, तहसील रोड में जाम लग गया। सभी ट्रकों को हटवा कर नगर के रामलीला मैदान में खड़ा कराया गया। इस दौरान कुल 27 पर कार्रवाई की गई। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि कई दिनों से ओवरलोड ट्रकों के निकलने की शिकायतें मिल रही थी जिस कारण इन पर कार्रवाई की गई है यह अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा आगे भी ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी।