फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शिक्षक भर्ती आवेदन में सर्वर बना बाधक

Fri, 22 May 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर । शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के महज चार दिन बचे हैं । हजारों अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हैं। सर्वर समस्या से अभ्यर्थियों के मोबाइल में ओटीपी नहीं आ रही और आवेदन पूर्ण नही हो रहा है। दो साल बाद भर्ती में मौका मिलने के बाद अब आवेदन के लिए अभ्यर्थी जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद आवेदन करने का मौका मिला है। विभाग की वेबसाइट चलने का नाम नहीं ले रही है। एक फार्म भरने के लिए दस-दस बार फार्म भरना पड़ रहा है। इसके बाद भी आवेदन नहीं हो पा रहा है। मानसिंह यादव का कहना है कि तीन दिन से शिक्षक भर्ती का फार्म भर रहे हैं लेकिन
विज्ञापन

अभी तक नहीं भर सका है। कैफे संचालक अतुल द्विवेदी का कहना है कि लोगों से प्रपत्र की डिटेल लेकर रख लेते हैं। रात में दो बजे से सुबह तक भरते हैं। रात में सर्वर कुछ ठीक काम करता है। आवेदक दिलीप सिंह का कहना है कि फार्म भरते समय त्रुटि होने पर फार्म में संशोधन का मौका नहीं मिल रहा है। वेबसाइट सही से काम न करने से फार्म में गलती होने का भय बना रहता है। 26 तारीख आवेदन की अंतिम तिथि है लेकिन अभी बहुत अभ्यर्थी वंचित है। अनिल कुमार कहते हैं कि फार्म भरते समय ओटीपी घंटों बाद आता है। कई बार तो आता ही नहीं है। जब ओटीपी मैसेज आ जाता है तब प्रिंट निकालने में इरर बताने लगता है। कम दिन बचे है लेकिन वेबसाइट अभी भी काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। जिन अभ्यर्थियों का मोबाइल नंबर बदल गया है सबसे बड़ी समस्या उनके लिए खड़ी हो गयी है। ऐसे अभ्यर्थी अपना शिक्षक भर्ती का फार्म नहीं भर सकते हैं। ओटीपी मैसेज उसी मोबाइल नंबर पर आता है जो मोबाइल नंबर सुपर टेट की परीक्षा के समय फीड है। इसके लिए भी आवेदक परेशान है। फिलहाल अभी तक विभाग की ओर से कोई भी विकल्प या रास्ता नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed