फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जोधपुर से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 1400 उतरे

Sat, 16 May 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतर कर जाते लोग - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में आज फिर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई। जोधपुर से चली स्पेशल ट्रेन में तीस जिलों के 1404 रहे। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद लंच पैकेट देकर रोडवेज बसों से रवाना किया गया। जिले के लोगों को उनके ब्लॉक के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। यात्रियों में 76 बच्चे भी शामिल रहे। यात्रियों के चेहरों पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। मानो सभी को उनका संसार मिल गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:51 बजे पहुंची। पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ रेलवे और स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाला। माइक से अनाउंस कर यात्रियों को कूपे के अंदर ही रहने को कहा गया। दस मिनट बाद यात्रियों को लाइन से बाहर आने को कहा गया। एसीएमओ डा संजय कुमार की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की। टीम में डॉ एके श्रीवास्तव, डॉक्टर नदीम डॉ अनुराग व डॉक्टर विवेक चौधरी रहे। स्क्रीनिंग के बाद कामन हाल में ही लोगों को लंच पैकेट और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गईं। हाल के बाहर निकलते ही सभी को रोडवेज बसों की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन

परेशानी से बाहर निकलने और बस में सवार होने तक तमाम जगह सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। प्रत्येक बस में 28 सवारियों को भर कर उनके गंतव्य को भेजा गया। हालांकि कुछ बसें ऐसी भी रही जिसमें बैठने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। रोडवेज के एआरएम माखनलाल केसरवानी माइक से अनाउंस कर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की गुजारिश करते रहे। रेलवे के सीएमआई ने बताया कि जोधपुर से ट्रेन में कुल 1404 यात्री आए। इसमें 1228 वयस्क और 176 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। यात्रियों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों को लगाया गया। कुल 48 बसें लगाई गईं। गैर जनपद गोंडा, लखनऊ, बलरामपुर, अलीगढ़, एटा, चंदौली, प्रयागराज, मुरादाबाद, रामपुर, कौशांबी, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, प्रतापगढ़ रायबरेली, मैनपुरी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, गोरखपुर, कुशीनगर, मिर्जापुर, बरेली, उन्नाव, कन्नौज और बलिया के लिए बसें भेजी र्गइं।
फतेहपुर। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या में बिहारी मजदूर भी शामिल थे । यह सभी ट्रेन में जबरिया बैठ गए थे। एआरएम ने बताया कि बिहारी मजदूरों को बलिया तक के लिए बस सेवा मुहैया कराई गई है ।

फतेहपुर। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे लोगों को मुफीद ठिकाने तक पहुंचाने के लिए अफसर सक्रिय नजर आए । सबसे पहले एसडीएम प्रमोद झा और डीएसपी कपिल देव मिश्र रेलवे स्टेशन पहुंचे । इसके कुछ देर बाद डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा ने भी व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed