{"_id":"5ebee6c18ebc3e90294c3bd7","slug":"other-fatehpur-news-knp5603469113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। महामारी में भी कोटेदार गरीबों का हक मारने से बाज नहीं आ रहे। बड़े पैमाने पर कार्ड धारकों का अनाज कोटेदार डकार रहे हैं। राशन की घपलेबाजी करने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला हसवा ब्लॉक के घनघौल गांव का है।
यहां के ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार हरिनाम सिंह के खिलाफ राशन न देकर टरकाने की शिकायत की थी। पूर्ति निरीक्षक और एआरओ आशाराम पाल गांव में पड़ताल करने पहुचे। सामाजिक दूरी बनी रहे इसलिए उन्होंने ग्रामीणों को न इकट्ठा कर खुद ही घर-घर जाकर लोगों के बयान लिए। कुल 49 लोगों ने राशन न दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। कोटेदार हरिनाम सिंह के पास पहुंचे और अनाज आवंटन, राशन वितरण और उपलब्ध राशन की मात्रा का मिलान किया तो 20.77 क्विंटल चावल और 10.13 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार हरिनाम सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कोटेदार को चेतावनी दी गई थी।