{"_id":"5ebee5578ebc3e904a7498ee","slug":"other-fatehpur-news-knp5603463132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वैन पुलिया से टकराई, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित वैन पुलिया से टकराई, चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर पलट गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। वैन में सवार उसके दो साथी गंभीर घायल हैं। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गंधर्पी गांव निवासी प्रताप नारायण अवस्थी का पुत्र शानू (32) अपने साथी रामकृपाल के पुत्र सुनील राजपूत (23) निवासी रगोली थाना बबेरू जिला बांदा और राहुल (25) निवासी सनिगवां थाना चकेरी जनपद कानपुर के साथ वैन में सवार होकर कानपुर जा रहा था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के मुगल रोड हाईवे पर राजकीय पालीटेक्निक के पास अनियंत्रित होकर वैन दाहिनी ओर पुलिया से टकराकर पलट गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से वैन को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला गया। चालक शानू की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की। घायलों को सीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
डीसीएम ट्रक से टकराई, 13 घायल, एक गंभीर
- प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही थी जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर(फतेहपुर)। महाराष्ट्र से प्रवासी श्रमिकों को जौनपुर लेकर जा रही एक डीसीएम यहां शाहजहांपुर गांव के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें 14 लोग घायल हुए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
डीसीएम महाराष्ट्र से जौनपुर प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही थी। शुक्रवार सुबह थाना बकेवर से आठ किमी दूर शाहजहांपुर गांव के पास यह एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सवार तेरह लोग घायल हुए, करीब 24 लोग सवार थे। एक प्रवासी श्रमिक राधेश्याम की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने राधेश्याम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। अन्य घायलों का एक निजी क्लीनिक में उपचार किया गया।
================