{"_id":"5e80c5508ebc3e75df7557c6","slug":"other-fatehpur-news-knp5528687136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ दफ्तर के पास सेक्स रैकेट के संचालन की भनक पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ दफ्तर के पास सेक्स रैकेट के संचालन की भनक पर छापा
विज्ञापन
फतेहपुर। सीओ सिटी दफ्तर के पास रविवार दोपहर पुलिस ने एक मकान में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर छापा मारा। मौके से दो लड़कियों और दो युवकों को पकड़ा गया। मकान के पीछे की दीवार फांदकर भाग रहे दो लोगों इलाकाई लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दोनों किसी तरह भीड़ के चंगुल से भाग निकले। कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रानी कालोनी रोड पर एक मकान में कई दिनों से सेक्स रैकेट के संचालन की खबर मिल रही थी। इलाकाई लोगों ने भी शिकायत की थी। सटीक सूचना पर रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मकान में छापा पारा। घर के बाहर दो बाइकें खड़ी थीं। पुलिस के मकान में
घुसते ही दो युवक पीछे के रास्ते से निकल रहे थे, लेकिन दोनों को मौके पर जुटे लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों किसी तरह भीड़ के चंगुल से बचकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने दो लड़कियों और दो युवकों पकड़ा। पकड़ा गया एक युवक शहर के मुराइनटोला का रहने वाला है। पूछताछ के लिए पुलिस पकड़े गए लोगों को कोतवाली ले गई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यहां काफी दिनों से सेक्स रैकेट फलफूल रहा है। नई उम्र की लड़कियों और लड़कों की आवाजाही बनी रहती है। यह लोग चेहरा छिपाकर आते जाते हैं। कोतवाल ने बताया कि बाइकों को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।