फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले में फंसे 15 बिहारी मजदूरों को प्रशासन ने भेजा

Sun, 29 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। भोजन जनसेवा समिति के प्रयास से पंद्रह बिहारी मजदूरों को रविवार को प्रशासन ने रोडवेज बस से गंतव्य के लिए भेज दिया। लॉकडाउन के कारण यह मजदूर आदर्शनगर मोहल्ले के बाहर कैंप में रह रहे थे। इनके सामने खान-पीने का संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन

शहर में रसोई गैस आपूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार बिहार से 15 मजदूर लाए थे। आवास विकास कालोनी और खलीलनगर में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होते ही कोरोना वायरस का संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन हो गया। ऐसे में यह मजदूर यहीं पर फंस गए थे। पिछले कई दिन से भोजन जनसेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर की टीम मजदूरों को राशन आदि की व्यवस्था कर रही थी। समिति के पदाधिकारियों ने मजदूरों के फंसे होने की सूचना एसडीएम सदर प्रमोद झा को दी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को सुबह 10 बजे मजदूर मासूद आलम, आहद, रिहान, इस्तियाक, राहिल, कुरवान, मुनाजिर, शमीम, आबर, मुर्शीद, रिजवान, निजाम, शहनवाज, तालिब, समीर निवासी अररिया बिहार को रोडवेज बस से बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। विदा होते समय मजदूरों मजदूरों ने अश्रुपूरित नेेत्रों से समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed