फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

चार दिन में मंदिर का असली मालिक नहीं खोज पाई पुलिस

Tue, 17 Mar 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। कल्यानपुर पुलिस के मूर्ति चोरी के मामले में चौथे दिन भी हाथ खाली हैं। फिलहाल पुलिस मूर्ति चोरी की घटना को जमीनी विवाद मानकर छानबीन करने में जुटी है। चार बीतने के बावजूद अभी तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहुर गांव में मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की बेशकीमती प्राचीन मूर्ति शुक्रवार की रात चोरी हो गई थी। मंदिर के सर्वराकार(कर्ताधर्ता) चंद्रहास दुबे ने मूर्ति चोरी की तहरीर दूसरे दिन थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंदिर में 15 बीघे जमीन लगी हुई है। इसके मालिकाना हक का अदालत में वाद विचाराधीन है। वाद दायर करने वाले ने भी घटना वाले ही दिन शाम को तहरीर देकर सर्वराकार पर मूर्ति चोरी कराने का आरोप लगाया। ऐसे में
विज्ञापन

पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय सिर्फ दोनों पक्षों को बार-बार बुलाकर बयान दर्ज करने तक सीमित है। पुलिस की जांच अभी मंदिर के असली मालिक की खोज तक सिमटी हुई है। मूर्ति बरामद करने की दिशा में एक भी कदम आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार विनोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक पुलिस के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे वह मंदिर का असली मालिक मानते हुए रिपोर्ट दर्ज करे। छानबीन और भी कई मंदिर के दावेदार आने की संभावना है। उनका मानना है कि जमीनी विवाद ही मूर्ति चोरी का कारण है। इन्हीं में किसी न किसी के बीच में मूर्ति होने की संभावना है। मामले की विवेचना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

===============================
==================================
डंपर की टक्कर से नेत्रहीन घायल
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गोपालगंज पीएचसी के सामने रोड पार कर रहे हबीबपुर निवासी नेत्रहीन रहमान (55) को डंपर ने टक्कर मार दी। घायल को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रहमान छड़ी के सहारे रोड पार कर रहे थे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed