फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सऊदी से लौटने वालों का ही घर पर आइसोलेशन

Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन की निगाहें परदेश से लौटने वालों पर है। सऊदी अरब से लौटने वाले यात्रियों को तो घर पर आइसोलेशन की सुविधा मिलेगी। वहीं चीन समेत सर्वाधिक प्रभावित सात देशों से लौटने वालों को टॉमा सेंटर में बने कोरोना वार्ड में रहना होगा। कोरोना की संभावनाएं तलाशने के लिए तीन श्रेणी बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में उन विदेश यात्रियों को रखा गया है जिनमें कोई भी एक लक्षण हो। दूसरी श्रेणी में ऐसे यात्री शामिल हैं जो आए तो गैर मुल्क से हैं लेकिन उनमें एक भी लक्षण न हो। तीसरी श्रेणी में चीन, जापान, दक्षिणी कोरिया, जर्मनी, स्पेन, ईरान और इटली को छोड़कर दूसरे देशों से आए हो। महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला कहते हैं कि चीन और जापान जैसे सात देशों से आने वालों को घर जाने की इजाजत नहीं होगी। पहली श्रेणी के यात्रियों को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर। ट्रामा सेंटर में खुले कोरोना वार्ड पर रविवार को ताला लटकता रहा। रविवार होने के नाते अफसर भी बेफिक्र रहे। यह स्थिति तब दिखी जब पूरे देश को इस बीमारी के खतरनाक वायरस से बचाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। स्वास्थ्य महकमा कितना संजीदा है इसका अंदाजा यहां के प्रभारी बनाए गए सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एके सक्सेना का मोबाइल मिलाने से पता चला। कई नंबर से मिलाए गए फोन के बाद कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed