फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ठंड से तीन लोगों की मौत

Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बनते-बिगड़ते मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त है। पिछले चौबीस घंटे में जिले के असोथर, खखरेड़ू, चांदपुर व गाजीपुर थाना क्षेत्रों में ठंड की चपेट में आने से प्रसूता समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चांदपुर के परसेढ़ा निवासी ललिताबाई (52) शुक्रवार को खेत गई थी। बेटे पंथनाथ ने बताया कि खेत से लौटने के बाद ठंड लगने से मां की हालत बिगड़ गई थी। हमीरपुर जिला अस्पताल में शनिवार रात सांसें थम गईं। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी कमल सिंह (32) की रविवार सुबह हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी बाबूलाल भुर्जी की पत्नी
विज्ञापन

बिट्टी देवी (30) को परिजनों ने शनिवार रात नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद परिजन जच्चा बच्चा को घर ले गए थे। घर में हालत बिगड़ी और महिला की सांसें थम गईं। परिजनों ने ठंड लगने से मौत का अंदेशा जताया है। इसी तरह खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौंहा गांव निवासी सत्यनारायण (62) की रात ठंड लगने से तबियत
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ी, लेकिन थोड़ी देर में मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव के रामआसरे (63) रविवार शाम अलाव ताप रहे थे। तभी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed