{"_id":"5e10e4518ebc3e87935bba4c","slug":"other-fatehpur-news-knp536368424","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधना नर्सिंगहोम में छापा, भाग निकला संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधना नर्सिंगहोम में छापा, भाग निकला संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेेहपुर। लोधीगंज स्थित साधना नर्सिगहोम में शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम छापामारी को पहुंची। हालांकि टीम को कुछ नहीं मिला। संचालक भाग चुका था। कार्रवाई के दौरान पता चला कि एक बरामदे में पूरा नर्सिगहोम संचालित हो रहा था। सीएमओ ने पूरी छानबीन कर नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
यह कार्रवाई नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. एसपी जौहरी की टीम ने की। टीम दोपहर को पहुंची लेकिन उससे पहले ही वहां का स्टाफ अलर्ट हो गया। टीम को जो बोर्ड दिखा उसमें न डॉक्टर का नाम था और न ही मोबाइल नंबर। अंदर का नजारा खैराती अस्पताल से कम नहीं था। करीब आधा घंटा तक टीम रुकी रही और आासपास से भी जानकारी इकट्ठा की। टीम के सदस्य अमित कक्कड़ ने बताया कि पहुंचने से पहले ही संचालक भाग निकला। अंदर पहुंचने पर भी कोई नहीं मिला। ऐसी स्थिति में मौके पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी। उधर, सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि एक महिला ने बिना वजह भर्ती करके रुपए ऐंठने का आरोप लगाया था। इसी मामले की पड़ताल को टीम भेजा था। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खुलासा किया कि शहर में ऐसे सात से आठ नर्सिंगहोम चल रहे हैं। जिनका संचालक कोई और है और संचालन कोई दूसरा कर रहा है। इन सभी नर्सिंगहोम को सीज किया जाएगा।