फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आवास विकास कालोनी की जलापूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर के आवास विकास कालोनी में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होने से जलापूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सड़क फुटपाथों पर जमीन के नीच सुराख करने के लिए लगी मशीन ने जगह-जगह जलापूर्ति की पाइप लाइन को पंचर कर दिया है, जिससे घरों में गंदे पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रसोई गैस की आपूर्ति के लिए आवास विकास कालोनी में इन दिनों पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। भारी भरकम मशीन से जमीन के अंदर ही अंदर सुराख कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। मशीन के सामने पड़ने वाली जलापूर्ति की पाइप लाइन में छेद हो जा रहे हैं। ऐसे में कालोनी की जलापूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कनेक्शन देने के लिए बाहर पाइप निकालने के लिए खोदे गए गड्ढों में जलापूर्ति शुरू होती पानी के फव्वारे निकलते हैं। आपूर्ति बंद होने पर गड्ढों में भरा गंदा पानी पाइप लाइन में भर जाता है। यही पानी जलापूर्ति शुरू होते ही नलों की टोंटियों से लोगों के घरों में निकल रहा है। मंगलवार को कालोनियों में लगे नलों की टोंटियों से मटमैला पानी निकला। हालांकि कुछ देर बाद जलापूर्ति साफ हो गई। शाम के समय भी शुरुआत में जलापूर्ति मटमैली मिली।
विज्ञापन

वर्जन
अवर अभियंता जलकल विजय कुमार का कहना है कि आवास विकास कालोनी से अभी तक मटमैले पानी की आपूर्ति की कोई शिकायत नहीं मिली है। गैस पाइप लाइन बिछाने वाली संस्था काम पूरा होने के बाद पाइप लाइनों की मरम्मत कराएगी। इसके पहले ही नगर पालिका में एग्रीमेंट हो चुका है। फिर वह अपने स्तर से भी समस्या देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed