{"_id":"5e0f8fed8ebc3e8791705cb3","slug":"other-fatehpur-news-knp536028992","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकंधा पहुंचे आयुक्त, देखा ओडीएफ बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकंधा पहुंचे आयुक्त, देखा ओडीएफ बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पंचायतीराज मंत्री के आदेश पर संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज ने की जांच
फोटो संख्या- 46
परिचय-बकंधा में ओडीएफ का बोर्ड देखने पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज
शौच मुक्त के बोर्ड लगाने में भी पी गए रकम
पंचायतीराज मंत्री के आदेश पर संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौच मुक्त हो चुके गांवों (ओडीएफ) के बोर्ड लगाने में भी जिम्मेदार खासी रकम डकार गए। सीमेंट की जगह मिट्टी का बेस तैयार कर बोर्ड लगाने की शिकायत पर शुक्रवार संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार पांडेय ने सनगांव में स्थलीय पड़ताल की। तेलियानी ब्लाक के बकंधा गांव में जांच अफसर को बोर्ड लगाने से लेकर खरीद में धांधली मिली।
बिंदकी विधानसभा से भाजपा के संयोजक श्याम तिवारी ने स्थानीय विधायक करण सिंह पटेल के समक्ष ओडीएफ बोर्ड की स्थापना में मनमानी की शिकायत की थी। जिस पर बिंदकी विधायक ने यह मामला पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के पास पहुंचाया था। पंचायतराज मंत्री ने इस मामले की पड़ताल को प्रयागराज से संयुक्त विकास आयुक्त को भेजा। तेलियानी बीडीओ राबिया बेगम के साथ शिकायतकर्ता भी बकंधा गांव में लगे ओडीएफ बोर्ड की हकीकत जानने के दौरान मौजूद रहे। आयुक्त की घंटा भर की पड़ताल में बताया गया कि बोर्ड लगाने का काम एक कंपनी ने किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि फर्म ने प्रधानों से 54 सौ रुपये प्रति बोर्ड भुगतान का लिया जबकि बाजार में यह बोर्ड महज 28 सौ रुपये में उपलब्ध है।
वर्जन
बीडीओ ने बताया कि जांच अधिकारी ने अपना काम किया है। साथ रहने के लिहाज से इतना जरूर कहा जा सकता है कि बोर्ड लगाने में थोड़ा बहुत कुछ हुआ है। मामला शासन तक पहुंचने के बाद पूरी हकीकत से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
=========