{"_id":"5e00bd248ebc3e878f25c14d","slug":"other-fatehpur-news-knp5338836142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की जमीन पर बने मकान, 140 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की जमीन पर बने मकान, 140 को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर करीब ढाई सौ मकान बन गए हैं। दो दशक के बाद वन विभाग को अब अपने जमीन की याद आई है। मकानों से कब्जा हटाने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। कब्जाधारकों को 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र के नई बाजार बहादुरपुर खागा में वन विभाग की जमीन पर करीब 250 मकान बने हैं। वन विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग में दर्ज अपनी जमीन को तलाशने में जुट गए हैं। राजस्व विभाग के नक्शा में देखा तो पता चला कि जमीन में मकान बने हुए हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग की टीम ने 250
लोगों की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें 135 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी की जा चुकी हैं। वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि बहादुरपुर खागा में वन विभाग के चार गाटा संख्या में करीब 10 बीघा जमीन है। राजस्व विभाग से चिन्हित कराकर पैमाइश हो गई है। जिनको नोटिस जारी की गई है वह अपने दस्तावेज लेकर वन विभाग कार्यालय में आएं। अभिलेख में सही तथ्य न मिलने पर 15 दिन के बाद कार्रवाई की जाएगी।