फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

खागा में चिटफंड कंपनी का संचालन सैकड़ों लोग जुड़े

Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बेरोजगारों को लोन देने के नाम पर रकम जमा कराने वाली की एक और चिटफंड कंपनी का संचालन तेजी से चालू हुआ है। रकम जमा कराकर लोगों लोन देने का काम चालू किया गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है। पुलिस ने कंपनी के सदस्यों से पूछताछ की और दस्तावेज तलब किए हैं। पुलिस ने दस्तावेज न दिखाने तक कंपनी को बंद करने के आदेश दिए हैं। हालांकि पुलिस की चेतावनी का संचालकों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

बता दे खागा तहसील के खजुरिहापुर में हमारा मिशन नामक संस्था ने करीब एक साल संचालन किया था। संस्था लोगों को रोजगार के लिए रुपयों की मदद करती थी। उससे पहले लोगों से दस-दस हजार की रकम जमा कराती थी। संस्था चलाने वाले राजेश मौर्या नेे कई जिलों में लोगों को शिकार बनाने के बाद अपने गांव खजुरिहा से संचालन शुरू किया था। करोड़ों डूबने के बाद राजेश मौर्या का सुराग नहीं लगा। पुलिस कार्रवाई में उस पर पुरस्कार
विज्ञापन

घोषित है। उसे पकड़ना नाकाम जैसा हो गया है। इसी तरह खागा कस्बे में एक कंपनी ने संचालन शुरू किया है। चिट्फंड कंपनी में सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं। युवकों को एजेंट बनाने के लिए पांच हजार रुपये जमा कराए जाते हैं। उन्हें 14 से बीस हजार की नौकरी का प्रलोभन दिया जाता है। एजेंट के जरिए लोन बांटने की स्कीम बताई जाती
विज्ञापन
विज्ञापन

है। एक लाख रुपये तक पहली बार में लोन दिया जाता है। लोन लेने वाले को कागजात और तीन हजार पांच सौ रुपये जमा कराए जा रहे हैं। सैकड़ों लोग लोन की आस में संस्था से जुड़ चुके हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर कंपनी के संचालन पर रोक लगाई है। संचालन करने पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed