{"_id":"5dffbe9f8ebc3e8804393bbf","slug":"other-fatehpur-news-knp533841995","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (फतेहपुर)। सड़क पार कर रही महिला को रविवार भोर पहर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर ग्रामीण पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पासिन मोहल्ला निवासी बंतू पासवान की पत्नी मुन्नी देवी (50) भोर पांच बजे शौचक्रिया को गई थी। असोथर मार्ग पर महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर जंगल की ओर जा रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुन्नी देवी की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच
गया। ग्रामीणों ने बताया कि भोर पहर कोहरा छाया हुआ था। तभी सड़क पार करते वक्त असोथर की ओर जा रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। धुंध के कारण कोई वाहन को पहचान नहीं सका है। हादसे से बेटी सुधा देवी, प्रियंका और स्वाती का हाल बेहाल हो गया। महिला के तीन बेटे जितेंद्र, गोलू, अरविंद है। परिवार के लोग मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।