{"_id":"5df7dd5c8ebc3e87d2174bc6","slug":"other-fatehpur-news-knp5326453159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा इकट्ठा कर मुहल्ले वाले बनवा रहे सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा इकट्ठा कर मुहल्ले वाले बनवा रहे सीसी रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (फतेहपुर)। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में प्रमुख मार्ग का निर्माण कराने में नगर पंचायत की अनदेखी से
मोहल्ले के लोगों ने खुद ही काम करवाने का जिम्मा उठाया। कुछ लोगों ने मुफ्त में मौरंग और गिट्टी देकर सहयोग किया। अन्य लोगों ने करीब बीस हजार नगद जुटाए। मजदूरों के नाम पर केवल दो लोग लगाए गए। उनके साथ बाशिंदों ने कंधे से कंधा मिलाकर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया। सोमवार को सड़क इस्तेमाल के लायक हुई।
अग्रवाल अधिकांश उत्तरी मुहल्ले का 20 मीटर मार्ग कच्चा है। उसी से होकर मोहल्लेवासी आवागमन करते हैं। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में सीसी मार्ग बनाने का मोहल्ले के लोगों ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब मोहल्ले के लोगों ने चंदा जुटा कर सीसी मार्ग का निर्माण शुरू कराया है। मुहल्ला निवासी लवली गुप्ता के घर से पप्पन अग्रवाल के घर तक करीब 20 मीटर सीसी मार्ग बनाया जा रहा है। चार दिन पहले
हुई बारिश में 20 मीटर का रास्ता कीचड़ में तब्दील है। यह मार्ग कस्बा की प्रमुख बाजार को जोड़ता है। कीचड़ की वजह से बाइक चालक व पैदल राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। मुहल्ला के अतीक अहमद, लवली गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रहरि, अशोक अग्रहरि की अगुवाई में चंदा जमा किया गया है। सीसी मार्ग बनाने के लिए मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। वैसे वार्ड के सभासदों ने निर्माण कराने के प्रस्ताव दिए हैं।