फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए गाइड लाइन जारी

Sun, 10 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शासन ने राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक करने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। अब इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बीएड और डीएलएड प्रशिक्षार्थियों से पूरी की जाएगी। इसके साथ ही नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के भी निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अब शिक्षक और छात्र-छात्रा स्वयं ऐप अपलोड करेंगे। इस ऐप से किसी भी विषय के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकेगी। अब हर विद्यालय में हर महीने अभिभावक संघ की बैठक अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही हर साल पुरा छात्र सम्मेलन और वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

अनिवार्य कर दिया गया है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट होगा। इसे सुनने के लिए सभी विद्यालयों को अपने यहां व्यवस्था करनी होगी। 26 नवंबर से 14 अप्रैल तक समरसता दिवस के आयोजन होंगे। इस दौरान डॉ. आंबेडकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। 31 जनवरी तक सभी स्कूलों को शैक्षिक पंचांग के तहत पाठ्यक्रम पूरा कराना होगा। इसके बाद पहली फरवरी से परीक्षा के पूर्व तक अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए भी शासन ने शिकंजा कसा है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक कक्षा कक्ष में दो-दो सीसी टीवी कैमरे, राउटर, ब्राडबैंड अनिवार्य किया गया है। एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण कराकर बंद लिफाफे में डीआईओएस कार्यालय में यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराना होगा। बोर्ड से जारी ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की संख्या के बाद एक भी केंद्र संख्या नहीं बढ़ेगी। जिले के जिन राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। उनकी पूर्ति बीएड और डीएलएड प्रशिक्षार्थियों से पूरी की जाएगी। इसके लिए जिले में तैनात पांच विषयों के शिक्षकों के पठन पाठन से संबंधित कार्यों की सीडी मांगी गई है। इसी सीडी के आधार पर प्रशिक्षु स्कूलों में पढ़ाएंगे।

........................
आज आएगी परीक्षा केंद्रों की सूची
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। सभी प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट में परीक्षा केंद्रों की सूची चेक कर लें और अगर कोई आपत्ति हो, तो 14 नवंबर तक उनके कार्यालय में आपत्ति दाखिल कर दें। आपत्तियों का निस्तारण करके 18 नवंबर को जनपदीय समिति से अनुमोदन कराते हुए बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड कर दी जाएगी।
.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed