फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

प्रधानमंत्री की पत्नी ने किया गोवर्धन परियोजनाओं का शुभारंभ

Sun, 10 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन ने शहर के तपस्वी नगर में शनिवार दोपहर को गोवर्धन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने तपस्वी सेवारथ का भी लोकार्पण किया। वह समाजसेवी अशोक तपस्वी और धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। हालांकि अयोध्या मसले को लेकर उन्होंने अपने दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए। जशोदाबेन ने शाम करीब सात बजे लखनऊ के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन को सुबह भिटौरा स्थित भृगुधाम जाना था। लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। दोपहर जशोदाबेन ने समाजसेवी अशोक तपस्वी की गोवर्धन योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत गोबर से बने उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अशोक तपस्वी ने उन्हें गोबर से बनी सिंदूरदानी और अखंड ज्योति भेंट की। इसके बाद उन्होंने तपस्वी बैंक्वेट हाल का शुभारंभ किया। समारोह में
विज्ञापन

उन्होंने समाजसेवी अशोक तपस्वी, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के साथ जिले के साहित्यकारों को भी सम्मानित किया। हालांकि अपने पूरे कार्यक्रम में उन्होंने कोई संबोधन नहीं दिया। प्रधानमंत्री की पत्नी के साथ समाजसेवी सुमित्रा बेरिया, उनके निजी सचिव ओमप्रकाश और अशोक मोदी भी आए हुए थे। कार्यक्रम में मंजू तपस्वी, भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, पृथ्वीराज सिंह, रितुराज, विश्वराज सिंह तपस्वी, कोटेश्वर शुक्ला, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह चौहान, वितरक संघ अध्यक्ष प्रदीप गर्ग आदि लोग मौजूद रहे। सारे कार्यक्रमों के समापन के बाद उन्होंने दोपहर में लंच किया और थोडी देर आराम के बाद उनके साथ फोटो खिंचाने वालों की लाइन लगी रही। कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता महेशचंद्र साहू की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। महेश चंद्र साहू मंच में मौजूद रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जशोदाबेन के दोपहर के भोजन में बाजरे की रोटी और चने का साग परोसा जाना था। मगर स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका मेन्यू बदल दिया गया। अशोक तपस्वी ने बताया कि उन्होंने दाल, रोटी और लौकी की सब्जी खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed