फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   oth

ट्रेन से कटी महिला चार दिन पहले हुई थी लापता

Mon, 11 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
oth
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे से शनिवार को बरामद हुए महिला के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है। महिला चार दिन पहले खागा बसअड्डे में मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण भाई से बिछड़ गई थी।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के केवटमई गांव निवासी मदन के बेटे अनिल ने उस महिला की अपनी बहन सुमन (30) के रूप में पहचान की है। अनिल ने बताया कि उसकी बहन की शादी दस साल पहले कानपुर चकेरी थाने के सनिगवां गणेशपुर निवासी लखन से हुई थी। उसका दो माह से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। बहनोई उसका इलाज नहीं करा रहे थे। वह छह नवंबर को कानपुर से बहन को लिवाकर गांव लौट रहा था। खागा बसअड्डे में उतरने के
विज्ञापन

बाद वह दुकान में कुछ सामान खरीदने चला गया। वापस लौटकर आया तो बहन बसअड्डे से गायब थी। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लगा था। खागा में महिला का ट्रेन से कटा शव बरामद होने की खबर पर खागा कोतवाली आए। पुलिस ने शव को दिखाया। कपड़े और हुलिए से बहन के शव की पहचान की। बहनोई मजदूरी करता है। शराब का लती है। बहन का एक बेटा शिवम और बेटी मनु है। कोतवाल परशुराम ने बताया कि शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed