{"_id":"f7cbd6b7e6c3f5ee0e902c1b413e64dd","slug":"om-will-have-45-million-beautification-of-ganga-ghat-bhitaura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम गंगा घाट भिटौरा का 45 लाख से होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम गंगा घाट भिटौरा का 45 लाख से होगा सुंदरीकरण
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भृगुधाम भिटौरा का ओम गंगा घाट पर्यटक स्थल बनेगा। इसके लिए शासन ने 45 लाख रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए पहली किश्त में साढ़े 22 लाख की धनराशि समाज कल्याण निर्माण निगम इलाहाबाद के खाते में अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदाई संस्था के इंजीनियर जल्द ही प्रस्तावित स्थल का दौरा करके कार्ययोजना तैयार करेंगे। इसकी घोषणा तीन महीने पहले जिले के भ्रमण में आए मुख्य सचिव ने ओमघाट भिटौरा में पूजा अर्चना के बाद किया था।
विज्ञापन
शासन के उप सचिव शिवकुमार पाठक ने महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश लखनऊ को लिखे पत्र में कहा है कि ओमघाट भिटौरा के पर्यटन विकास के लिए 45 लाख की धनराशि स्वीकृत की जाती है। इसके साथ ही शासन ने समाज कल्याण निर्माण निगम इलाहाबाद को कार्यदाई संस्था घोषित करते हुए स्वीकृत बजट की 50 प्रतिशत धनराशि साढ़े 22 लाख कार्यदाई संस्था के खाते में अवमुक्त कर दिया है। पर्यटन विकास का कार्य ओम घाट पर जल्द शुरू होना निश्चित हो गया है।
विज्ञापन
कार्यदाई संस्था के इंजीनियर अब ओमघाट को दौरा करके कार्ययोजना तैयार करेंगे। प्राथमिकता में क्या काम कराए जाने हैं, इसमें आने वाले खर्च का ब्यौरा तैयार करेंगे। पहले चरण का काम पूरा होने पर स्वीकृत बजट की अवशेष धनराशि की शासन से मांग करेंगे। शासन से ओमघाट भिटौरा का पर्यटन विकास कराने के लिए बजट स्वीकृत होने के साथ एक दशक से चली आ रही यह मांग पूरी हो गई है। ओम घाट के महंत स्वामी विज्ञानानंद सालों से यह मांग करते आ रहे हैं। उधर, सदर विधायक स्वर्गीय सैय्यद कासिम हसन के पुत्र सैय्यद आबिद हसन ने जिले को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया, उनके पिता सैयद कासिम हसन भी इसके लिए प्रयासरत रहे। आबिद हसन ने कहा कि उन्होंने 11 दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह को ओमघाट भिटौरा को पर्यटन स्थल बनाने के लिए पत्र लिखा था। इसी पत्र को संज्ञान में लेते हुए सीएम ने ओम घाट भिटौरा का पर्यटन विकास कराने के लिए 45 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन