{"_id":"62c5de97aa702a051a0667b0","slug":"olice-report-maarpeet-up-news-kanpur-fatehpur-news-mahila-garden-fatehpur-news-knp706214758","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री और टीन शेड ढहाया, हरे पेड़ काटकर गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्री और टीन शेड ढहाया, हरे पेड़ काटकर गिराए
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के कोराई-बांदा बाईपास के नजदीक मंगलवार की शाम एक बाग में घुसकर कुछ लोगों ने बाउंड्री और वहां लगे टीन शेड को गिरा दिया। आरोप है कि मशीन से हरे पेड़ भी काटे गए। मौजूद महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। महिला की शिकायत पर तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोराई गांव निवासी सुमित्रा पत्नी शिवबाबू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे वह अपनी पुश्तैनी जमीन जो कोराई बांदा बाईपास पर है, पर मौजूद थी। तभी वहां पर वृंदावन निवासी रावतपुर कानपुर नगर, सुनील उर्फ उल्ला निवासी तांबेश्वर मंदिर के पास फतेहपुर, संजय पांडेय निवासी फतेहपुर अपने 15 साथियों के साथ वहां आए और बाउंड्री को गिराते हुए मशीन से चार नींबू, सात आम, अमरूद के पांच, यूके लिप्टस के 30, जामुन के चार, नीम के पांच हरे पेड़ काटकर गिरा दिए और यहां लगे नल व टीन शेड को भी तोड़ दिया।
विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पति शिवबाबू से भी मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है।