{"_id":"bb3feb20835629d34bac84cde332f5d1","slug":"offering-a-dozen-copy-center-on-the-radar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने वाले दर्जन भर केंद्र रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने वाले दर्जन भर केंद्र रडार पर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकल कराने वाले दर्जन भर केंद्र चुने गए
विज्ञापन
हैं। इन्हें घेरने के लिए बोर्ड और जिला प्रशासन ने मिलकर एक रणनीति तैयार
की है। शुक्रवार से दो लेखपाल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठकर परीक्षा पूरी
कराएंगे। साथ ही कंट्रोल रूम में एक सचल दल रिजर्व रखा जाएगा।
गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। गिने चुने परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा हुई।
चार सचल दल और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का जायजा लेते रहे। दूसरी ओर विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग ने नकल कराने वाले दर्जन भर परीक्षा केंद्र चिह्नित कर लिए हैं।
इन परीक्षा केंद्रों पर नकल माफियाओं की कमर तोड़ने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिकी सेकंड की परीक्षा है। दोनों पालियों में कठिन विषय हैं।
चिन्हित परीक्षा केंद्रों में दो-दो लेखपालों की नियुक्ति के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दलों को बैठाकर परीक्षा कराई जाएगी। चिह्नित परीक्षा केंद्रों में पांच खागा क्षेत्र के, तीन सदर और चार केंद्र बिंदकी तहसील क्षेत्र के हैं।
डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि दर्जन भर नकल के आरोपी विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर विशेष रणनीति के तहत परीक्षा कराई जाएगी।
संकलन केंद्रों पर कसा शिकंजा
डीआईओएस नंदलाल ने विलंब से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने वाले परीक्षा कें द्रों पर शिकंजा कसा है। सुबह की पाली की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का समय दोपहर एक बजे तथा दूसरी पाली की कापियां जमा करने का समय शाम 7.30 बजे तक तय किया गया है। तय समय तक संकलन केंद्र में प्रवेश न करने वाले केंद्रों की कापियां अनुमति के बाद ही जमा होंगी।
नजदीकी केंद्रों को रिलीव करें कक्षनिरीक्षक
डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा केंद्र परीक्षा खत्म होने के बाद अपने यहां के कक्ष निरीक्षकों को नजदीकी इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र के लिए रिलीव कर दें। कोई भी केंद्र व्यवस्थापक संबंधित कक्ष निरीक्षक को उसके मूल विद्यालय के लिए रिलीव नहीं करेगा। ऐसा न करने पर केंद्र व्यवस्थापक दोषी होंगे।
उत्तर पुस्तिका के स्थान पर आए कवर पेज
बोर्ड ने हाईस्कूल कला विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के स्थान पर सिर्फ कवर पेज ही भेजा है। पांच मार्च को कला विषय की होने वाली परीक्षा में 20,300 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज के अंदर की सीट गायब है। डीआईओएस ने इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है।
कंट्रोल रूम का जवाब, नहीं मालूम
बोर्ड परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम के पास हर सवाल का एक ही जवाब है, नहीं मालूम। यहां पर हर समय दो कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है, लेकिन रात दस बजे तक मजमा लगा रहता है। यहां पर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं होती है। फोन करने पर सिर्फ एक दूसरे को कर्मचारी फोन पकड़ाकर पल्लू झाड़ लेते हैं।