फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nuksaan,aag,adhikari

आग से 15 दिन 10 करोड़ का नुकसान ..

Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
nuksaan,aag,adhikari
फतेहपुर। जिले में 15 दिनों के भीतर 115 जगहों पर आग से लोगों की फसलें और गृहस्थी जलीं हैं। राजस्व विभाग ने 10 करोड़ से अधिक के नुकसान होने का आंकलन किया है। अपर जिलाअधिकारी विनय कुमार पाठक ने आग की घटनाओं से बचने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में आग से अब तक 43 घटनाएं हुई हैं, इसमें नौ शार्टसर्किट, 21 अज्ञात कारण, 13 घर की आग से लोगों की गृहस्थी जली है। बिंदकी तहसील में 36 घटनाएं, जिनमें आठ शार्टशर्किट, 22 अज्ञात कारणों, चार घटनाएं घरों की चिंगारी से हुईं हैं। खागा में 36 घटनाएं, इसमें शार्ट सर्किट से 19, अज्ञात से 26 और गृह अग्नि से 25 लोगों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने सदर में 30 लाख 60 हजार 565 रुपये के नुकसान होने का आंकलन किया है। इसी प्रकार बिंदकी में राजस्व टीम ने 67 लाख 70434 रुपये और खागा में पांच लाख 28 हजार रुपये नुकसान होने का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमंगल सिंह बनाए गए विद्युत खंड प्रथम एक्सईएन
फतेहपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता रामसनेही को प्रयागराज मुख्य अभियंता कार्यालय से संबंध किया गया है। उनके स्थान पर बम्हरौली विद्युत खंड के एक्सईएन राजमंगल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

रैली निकाल शिक्षा के प्रति जागरूक किया
हथगाम। शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत सिठौरा के गांवों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में रैली निकालकर बच्चों का प्रतिशत नामांकन कराने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय लाल दासपुर से किया गया। न्याय पंचायत के सभी शिक्षकों ने बाइक और कार से लालदासपुर से प्राथमिक विद्यालय बड़हा, परमानंदपुर, कंपोजिट विद्यालय आंबी, प्राथमिक विद्यालय केशवपुर मेल्हैया, गौरी, चकअलादातपुर, चक वाहिदपुर, कंपोजिट विद्यालय नेवार पर, प्राथमिक विद्यालय सिठौरा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यालयों में रैली पहुंचकर छात्र-छात्राओं से रैली निकलवाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed