फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Not arriving at the center 17 teachers Npenge

केंद्र में 17 को न पहुंचने वाले शिक्षक नपेंगे

Sat, 06 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Not arriving at the center 17 teachers Npenge
डीआईओएस ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। एएस इंटर कालेज मेें सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बुलाकर कहा गया कि बोर्ड परीक्षा में जिन शिक्षकों की ड्यूटी है, उन्हें हर हाल में 16 फरवरी को कार्यमुक्त कर दिया जाए। यदि 17 को केंद्र में आमद नहीं कराई तो ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस नंदलाल यादव ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक 17 फरवरी को ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्ट देंगे। लापरवाही बरतने वाले कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 18 फरवरी से 21 मार्च के बीच बोर्ड परीक्षा होनी है। परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक व कर्मचारी को फोटोयुक्त परिचयपत्र दिया जाएगा। प्रधानाचार्य आठ फरवरी को उनके कार्यालय से सादे परिचय पत्र प्राप्त कर लेंगे और 14 फरवरी को उसे पूरा कराकर कार्यालय में जमा करेंगे। 15 फरवरी को परिचयपत्र ड्यूटी के साथ दिया जाएगा। प्रिंसिपलों के बाद केंद्र व्यवस्थापकों की भी बैठक हुई। सबसे पहले निर्देश पुस्तिका का वितरण किया गया।
विज्ञापन

 डीआईओएस ने कहा कि फर्नीचर, प्रकाश, जल व शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। राजकीय एवं वित्तपोषित केंद्रों में अगर फर्नीचर की कमी हो तो तत्काल मांगपत्र उनके दफ्तर में जमा कर दिया जाए। उत्तर पुस्तिकाएं आठ फरवरी से जीआईसी में आ जाएंगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक कापियां मंगाने की व्यवस्था करें। प्रश्नपत्रों का वितरण 13 फरवरी को किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक छह फरवरी से परीक्षा समाप्ति तक न तो केंद्र छोडे़ंगे और न मोबाइल बंद करेंगे। प्रत्येक केंद्र में पांच प्रतिशत कक्ष निरीक्षक आंतरिक रखे जाएंगे। जिन विषयों की परीक्षा होगी, उनके शिक्षकों की संबंधित तिथि को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलवार बने संकलन केंद्र
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए तहसीलवार संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खागा तहसील क्षेत्र की उत्तर पुस्तिकाएं शुकदेव इंटर कालेज खागा, बिंदकी क्षेत्र की उत्तर पुस्तिकाएं दयानंद इंटर कालेज बिंदकी तथा सदर तहसील क्षेत्र की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में किया जाएगा।


मोबाइल ऐप पर देनी होगी सूचना
केंद्रवार पंजीकृत परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की पालीवार हर दिन की सूचना मोबाइल ऐप के माध्यम से विभाग के सर्वर पर अपलोड की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व एक स्मार्ट फोन की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed