फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nomination will start from today

Fatehpur News: दो तहसीलों समेत दस निकायों के लिए नामांकन आज से शुरू

Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
nomination will start from today
फतेहपुर। जिले की दो तहसील और आठ नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन दाखिल करने के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सूरज पटेल ने निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की तैनाती कर दी है। जिले में कुल 472 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सकुशल कराने के लिए 19 जोनल मजिस्ट्रेट और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। फतेहपुर में नई तहसील में नामांकन पत्र जमा होंगे। जिले में फतहेपुर और बिंदकी दो नगर पालिका हैं। इसके अलावा जहानाबाद कोड़ा, बहुआ, खागा, किशनपुर, हथगाम, धाता, खखरेरू और असोथर आठ नगर पंचायतों के लिए नामांकन होगा। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन



सभी आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे से सभी तहसीलों और पंचायत पर निर्धारित नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन होंगे। सभी प्रत्याशी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूरज पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
----------------------------
फोटो-32- नेहरू इंटर कॉलेज का निरीक्षण करती एसडीएम
नेहरू इंटर कॉलेज में होगा नामांकन
बिंदकी। कस्बे के नेहरू इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद बिंदकी तथा नगर पंचायत जहानाबाद के निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार की सुबह से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए सोमवार को एसडीएम अंजू वर्मा, तहसीलदार सर्वेश कुमार नायब तहसीलदार विजय शंकर तिवारी तथा लेखपाल भान सिंह आदि ने निरीक्षण किया। निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से सोमवार तक दिन में 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र खरीदे व जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 20 अप्रैल को दिन में 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होगी। (संवाद)

---------------------------
फोटो-30-तहसील भवन का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
फोटो-31-कक्ष के बाहर बैरीकेटिंग करते लोग खागा तहसील पहुंचे डीएम और एसपी
अफसरों ने लिया तैयारियों का लिया जायजा
खागा। प्रथम चरण के निकाय चुनाव को लेकर खागा तहसील में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार से नामांकन से जुड़ी प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए तहसील के अलग-अलग कक्षों के बाहर बैरीकेटिंग का काम शुरू किया गया। शाम को डीएम और एसपी भी तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
तहसील भवन के करीब पांच कमरों को नामांकन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। इसके बाहर बैरीकेटिंग का काम तहसील भवन में दोपहर बाद शुरू किया गया। नामांकन का कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएगा। तैयारियों का निरीक्षण के लिए डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सिंह तहसील पहुंचे। उनके साथ एसडीएम खागा मनीष कुमार भी मौजूद रहे। डीएम ने सभी कक्षों के बाहर चल रही तैयारियों को देखा और बताया गया कि नामांकन के दौरान किन-किन बातों का गंभीरता से ध्यान रखना है। इसमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रास्ते में बैरीकेटिंग बनाने, गाड़ियों को एक निश्चित स्थान तक ही प्रवेश देने जैसी बातें शामिल रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed