{"_id":"c6dff19dd6a4636adc55385a75d1482c","slug":"no-parking-roadways-bus-ran-cut-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में खड़ी हुई रोडवेज बस, काटा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग में खड़ी हुई रोडवेज बस, काटा चालान
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। नो इंट्री में
घुसने वाले वाहनों और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले सरकारी वाहन भी
कार्रवाई की परिधि में आए। अभियान में हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवारों की
भी धरपकड़ की गई।
ज्वालागंज बस अड्डे में रोडवेज बसों के सड़क पर (नो पार्किंग क्षेत्र में) खड़ी कर देने से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के आदेश पर यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
इलाहाबाद कानपुर रूट की एक रोडवेज बस का नो पार्किंग जोन में खड़े होने पर चालान किया गया। इससे रोडवेज चालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दिनभर यातायात दुरुस्त रहा।
यातायात में बाधा पैदा करने वाले भारी वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। इसमें डीसीएम को हूटर लगा देख यातायात प्रभारी ने चालक को जमकर फटकार लगाई। हूटर को उतरवाकर डीसीएम का चालान किया गया।
हेलमेट न लगाने वाले 14 बाइक सवारों को पकड़ा गया। बाइक सवारों को हेलमेट खरीदने के लिए जागरूक किया गया। नाबालिग टेंपो चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 19 सौ रुपये जुर्माना और 12 वाहनों का चालान करने की कार्रवाई की गई है।