{"_id":"5dd58bdf8ebc3e54b5469c7d","slug":"nephew-s-death-uncle-s-death-accused-of-murder-fatehpur-news-knp527107437","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की बरात में आए चाचा की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की बरात में आए चाचा की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। भतीजे की बारात में शामिल होने आए चाचा की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव सड़क किनारे मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना की चोट निकली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव निवासी उमाशंकर वर्मा (50) अपने चचेरे भतीजे राहुल पटेल की बरात में बिंदकी कोतवाली के बसंतीखेड़ा गांव रात को गए थे। उनके बेटे अनुज वर्मा ने बताया कि पिता किसान थे। जनवासा भवानीपुर के प्राथमिक स्कूल में था। जनवासे से कुछ लोगों के साथ शराब ठेका जाने को निकले थे। उनका साथी सुरेश करीब एक घंटे बाद वापस लौटा। उसने हादसे की सूचना दी। उसके बाद मौके से गायब हो गया। हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं दी। जनवासे से करीब नौ सौ मीटर दूर रोड किनारे शव पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। उनकी बनियान और शर्ट फटी थी। बाकी शरीर में कोई चोट नहीं है। उनके शव के पास साथ जाने वाले एक युवक का चश्मा पड़ा मिला है। जेब में करीब पांच हजार रुपये डालकर घर से निकले थे। जेब में रुपये भी नहीं थे। उनकी नशेबाजी में किसी साथी से हाथापाई हुई है। उन्हें किसी वाहन के सामने धक्का देकर मार डाला गया। घटना से पत्नी कमला देवी का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मौत दुर्घटना की चोट के कारण हुई है। आरोप की जांच की जाएगी।