{"_id":"5feb7df28ebc3e3e811d2234","slug":"naveen-s-post-mortem-on-rohit-s-papers-fatehpur-news-knp602908463","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित लाल के कागजों पर नवीन के शव का हो गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित लाल के कागजों पर नवीन के शव का हो गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पोस्टमार्टम हाउस में मंगलवार को बड़ी चूक सामने आई। यहां रोहित लाल के पंचनामे पर नवीन के शव का पोस्टमार्टम हो गया। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए लेकिन जब नवीन के शव का पोस्टमार्टम होने जा रहा था, तो डॉक्टर के होश उड़ गए।
मामले की जानकारी पर आनन-फानन में शव लेकर गए परिजनों को शव के साथ बुला कर कागजों में सुधार किया गया। इस पर मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भगला का पुरवा निवासी नवीन की सोमवार शाम सड़क हादसे में चौफेरवा के पास मौत हो गई थी। उसका शव मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
जहां पुलिस पंचनामे के कागजों को दाखिल कराने पुलिस लाइन और जिला अस्पताल में लगी रही। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार रात हुसैनगंज थाना अंतर्गत मुस्तफापुर के पास हादसे में जान गंवाने वाले लोडर चालक रोहित लाल का शव और उसके कागजात पहुंच चुके थे।
डॉक्टरों ने जल्दबाजी रोहित लाल के कागजातों पर नवीन के शव का पोस्टमार्टम कर डाला। पोस्टमार्टम हाउस प्रभारी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया दोनों एक ही क्षेत्र के शव थे और एक ही रंग के बैग में थे। इसी वजह से कुछ गड़बड़ हुई लेकिन पोस्टमार्टम हाउस में ही सुधार कर लिया गया है।