फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Narauli team defeated Mangramau, the winning team got 25 thousand

Fatehpur News: नरौली टीम ने मंगरेमऊ को दी शिकस्त, विजेता टीम को मिले 25 हजार

Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Narauli team defeated Mangramau, the winning team got 25 thousand
प्रेमनगर। हथगाम ब्लॉक के पट्टी शाह ग्राउंड में मंगलवार को सीजन-2024 का सेमीफाइनल व फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। यह मुकाबला नरौली और मंगरेमऊ के बीच हुआ, जिसमें नरौली ने मंगरेमऊ को 99 रनों से हराकर जीत हासिल की। नरौली टीम के कप्तान महफूज सिद्दीकी और खिलाड़ी विनय कुमार के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। विनय कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। संयोजक आसिफ शेख ने जीती टीम को 25 हजार व हारी टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष व अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, संयोजक के सहयोगी खतीब शेख, गुलफाम, मुर्ताब, मोहम्मद आलम, सोनी, बबलू, अभय पांडेय व विमलेश कुमार मौर्य समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद न्यूज एजेंसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed