फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nala,kabja,altimetem

तीन दिन में हटाएं नाले के ऊपर का अतिक्रमण

Tue, 10 May 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
nala,kabja,altimetem
नाला सफाई का निरीक्षण करते एडीएम व ईओ। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बारिश से पहले जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। सोमवार निरीक्षण के दौरान नालियों के ऊपर का अतिक्रमण देख अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी दिखाई और तीन दिन के अंदर अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्मा चौराहे के निरीक्षण में पंजाब नेशनल बैंक, ओमर सेल्फ, पेंट स्टोर के सामने नालियों के ऊपर अतिक्रमण पाया गया। उन्होंने नाले के ऊपर का अतिक्रमण हटाने को कहा। बताया कि नगर पलिका के तोड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। कर्बला के पास, ज्वालागंज पुलिया के पास, वर्मा चौराहा जगन्नाथ एंड संस के पास, वर्मा चौराहा तिराहे के समीप निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया की लोक निर्माण विभाग ने आगे नाला संकरा कर दिया है। इससे पानी सुचारू रूप से नहीं निकल पा रहा। उन्होंने ईओ से कहा उनकी ओर से पत्र बनाकर पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजें। इस मौके पर ईओ मीरा सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ और मोहम्मद हबीब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed