फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nala in fatehpur

खागा-किशनपुर रोड पर दोनों तरफ बनेगा नाला

Wed, 11 Nov 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
nala in fatehpur
खागा। लोक निर्माण विभाग की ओर से बहुत ही जल्द खागा-किशनपुर रोड के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जाना है। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल खागा से विजयीपुर तक मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

खागा-किशनपुर रोड पहले साढ़े पांच मीटर चौड़ी थी। सरकार ने ब्लॉक मुख्यालयों को तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों को सात मीटर चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा खागा-किशनपुर रोड को चौड़ा करने का फैसला किया गया है। क्योंकि तहसील खागा इसी सड़क पर है और उससे चंद कदम की दूरी पर ऐरायां ब्लाक मुख्यालय है। इतना ही नहीं करीब 10 किमी पर विजयीपुर ब्लाक मुख्यालय है। इस सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो चुका है। चौड़ीकरण के बाद लोक निर्माण विभाग खागा, हरदो, त्रिलोचनपुर और विजयीपुर (आबादी वाले इलाके) में नाला निर्माण कराएगा। खागा में किशनपुर रोड पर दोनों ओर नाला निर्माण कराया जाएगा। फुटपाथ पर डेढ़ मीटर इंटरलाकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed