{"_id":"632773298f948d4e6755f7ff","slug":"murder-of-priest-after-being-crushed-by-a-bus-in-budwan-fatehpur-news-knp7188375128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः बुदवन में बस से कुचलकर पुरोहित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः बुदवन में बस से कुचलकर पुरोहित की हत्या
विज्ञापन
रविशंकर तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : FATEHPUR
खागा (फतेहपुर)। बरकतपुर गांव से एक पुरोहित को पूजा के लिए बुदवन ले जाकर बस से कुचलकर हत्या कर दी गई। देर शाम जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बोलेरो में रखे शव को छोड़कर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लिया है। एक व्यक्ति को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बरकतपुर निवासी पुरोहित रविशंकर तिवारी (60) पत्नी चिंता तिवारी व नाती के साथ रहते थे। 17 सितंबर को करीब साढ़े तीन बजे राजाराम सिंह निवासी बुदवन एक बोेलेरो से आया। उसने रविशंकर को अपने विद्यालय जीवन ज्योति विद्या मंदिर, बुदवन चलकर पूजा कराने के लिए कहा। बीमार होने के कारण रविशंकर ने मना कर दिया। काफी दबाव बनाने पर वह साथ चले गए।
काफी देर तक जब रविशंकर घर नहीं आए तो उनके साले आशुतोष शुक्ला ने राजाराम के मोबाइल पर कॉल की। कई बार कोशिश के बाद राजाराम ने कॉल रिसीव कर बताया कि रविशंकर को चोट लग गई है। उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल लेकर आए हैं। अस्पताल का नाम पूछने पर राजाराम ने कहा कि यहां न आएं क्योंकि रविशंकर की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
शक होने पर आशुतोष पुलिस को साथ लेकर प्रयागराज के लिए निकले। शाम करीब साढ़े आठ बजे बुदवन के पास बोलेरो दिखी। परिजनों व पुलिस को देखकर राजाराम व उसका साथी बोलेरो से उतरकर भाग निकले। पुलिस ने चालक राजेंद्र निवासी बुदवन को पकड़कर गाड़ी की जांच की तो उसमें रविशंकर का शव पड़ा था। आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने राजाराम व एक अज्ञात के खिलाफ बस से कुचलकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि तहरीर के अनुसार हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।