{"_id":"5f74c64c8ebc3e9bda536ba7","slug":"murder-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5857775190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर कुत्ता घुसने पर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से हमले में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के घर कुत्ता घुसने पर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से हमले में महिला की मौत
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर) महाखेड़ा गांव में मंगलवार रात पड़ोसी के घर में कुत्ता घुसने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी और कुल्हाड़ी चलीं। एक पक्ष से महिला, उसका पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। जहां बुधवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थानेदार का कहना है कि परिजनों के कानपुर से लौटने के बाद तहरीर मिलेगी, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ललौली थानाक्षेत्र के महाखेड़ा गांव के बुद्धीलाल सोनकर ने कुत्ता पाल रखा है। इनका कुत्ता मंगलवार रात पड़ोसी टिर्रा उर्फ राम बहादुर के घर में चला गया। इस पर टिर्रा ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि टिर्रा ने भाई मन्ना, बेटे बीरन, नीरज और भतीजे शैलेंद्र के साथ लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में बुद्धीलाल, उसका बेटा आशीष और विवाहिता बेटी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बुद्धीलाल के हाथ में फैक्चर हो गया। पिंकी के सिर में गंभीर चोटें आईं और आशीष के सीने व सिर में चोटें आईं। जानलेवा हमले की सूचना पर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बहुआ पीएचसी पहुंचाया। हालात नाजुक होने पर तीनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। यहां से सभी घायलों को कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह सात बजे पिंकी (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन
थानेदार संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टिर्रा, बेटे बीरन व भतीजे शैलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चूंकि महिला के पिता व भाई कानपुर में भर्ती हैं। लिहाजा अभी तक लिखित तहरीर नही मिल सकी है।