{"_id":"b0ba21d4f21a97d03c454bc2e39cf73d","slug":"move-away-from-the-bus-gate-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड गेट से तुरंत हटाओ अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड गेट से तुरंत हटाओ अतिक्रमण
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टैंड के दूसरे गेट से अतिक्रमण तुरंत
विज्ञापन
हटवाइए। गेट के पास किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। बसों का निर्बाध
तरीके से आवागमन होना चाहिए। डीएम राजीव रौतेला ने यह निर्देश मंगलवार को
औचक निरीक्षण में दिए। उन्होंने एसडीएम विवेक श्रीवास्तव से कहा कि इस पर
ध्यान दें।
मंगलवार को डीएम निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बंद पड़े सुलभ शौचालय को तत्काल ध्वस्त कराने के लिए एआरएम को निर्देश दिए।
इसके बाद बस अड्डे का निर्माण करा रहे ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बस अड्डा परिसर का स्थान कम होने पर एसडीएम को हाईवे पर जमीन चयनित करने को कहा, जिससे हाइवे के कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली, बनारस रूट की बसों का संचालन हो सके और इस बस अड्डा से लखनऊ और बांदा रूट में बसों को चलाया जाए।
पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एसडी सिंह ने भवन निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे गेट की तरफ पहले पूछताछ केंद्र, प्रतीक्षालय, कैंटीन और फिर एमएसटी कार्यालय के भवन बनाए जाएंगे। बस अड्डा का निर्माण तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा।