फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother of three children fell in love with her 18 year old brother in law and went with him

Fatehpur News: तीन बच्चों की मां का 18 साल के देवर पर आया दिल, साथ गई

Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mother of three children fell in love with her 18 year old brother in law and went with him
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला देवर से दिल लगा बैठी। वह तीन बच्चों को लेकर देवर संग चली गई। पति ने रविवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश चालू की है। कलंकित हुए रिश्ते को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक भट्ठा मजदूर है। उसकी शादी 10 साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी बाद महिला को तीन बच्चे हुए। छोटा भाई युवक से करीब 17 साल छोटा है। इस समय वह 18 साल का हुआ है। छोटे भाई का प्रेम प्रसंग भाभी के साथ हो गया। परिवार को भी इसका पता नहीं लगा। दोनों 10 अप्रैल को घर से चले गए हैं। उसके तीन बच्चों को भी पत्नी साथ ले गई है। पति ने बताया कि बदनामी के डर से पहले खोजबीन करते रहे। आशनाई के चलते पत्नी गई है। पता नह चलने पर थाने में शिकायत की है। पत्नी घर से 20 हजार रुपये व जेवर ले गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed