फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother jumped from train with children, three died

बच्चों के साथ मां ट्रेन से कूदी, तीन की मौत

Fri, 11 Mar 2022 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mother jumped from train with children, three died
मां रीतू व बेटे सागर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लखनऊ से बिहार मायके जा रही महिला बुधवार की रात पति से विवाद के बाद तीन बच्चों के साथ चलती ट्रेन से कूद गई। इससे महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। घायल एक बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड डिडौली गांव निवासी दीपचंद्र भट्ट मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रीतू देवी (32), बेटे सागर (6), रोशनी (आठ माह) और मीनाक्षी (10) के साथ बुधवार को बिहार के जरवल गांव स्थित मायके जाने के लिए घर से निकली थी। रात करीब नौ बजे मीनाक्षी लहूलुहान हालत में रेलवे स्टेशन रसूलाबाद पहुंची। उसने रेलवे कर्मियों को बताया कि उसकी मां रीतू, बहन रोशनी, भाई सागर और उसे लेकर ट्रेन से कूद गई है। वह किसी तरह बच गई।
विज्ञापन

बाकी सब रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े हैं। रेलवे कर्मियों की सूचना पर पहुंची थरियांव थाना पुलिस ने मीनाक्षी को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद स्टेशन के आसपास रीतू और उसके बच्चों की तलाश की, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने तीनों के शव टेक्सारी गांव में डाउन लाइन की तरफ झाड़ियों में पड़े देखे। पुलिस को जांच में रीतू के पास एक कागज मिला, जिसमें उसके देवर नवीन चंद्र भट्ट का मोबाइल नंबर मिला। इस पर फोन कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन लखनऊ से फतेहपुर पहुंच गए। पुलिस ने मां और बच्चों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद जा रही थी मायके
घायल मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि पिता से बुधवार की सुबह विवाद होने के बाद मां उन्हें लेकर ननिहाल जा रही थी। रास्ते में उसे धक्का दे दिया, फिर मां भाई, बहन को गोद में लेकर ट्रेन से कूद गई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed