फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Monkeys attacked the innocent lying in the swing

Fatehpur News: झूले में लेटे मासूम पर बंदरों ने किया हमला

Sat, 06 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 06 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked the innocent lying in the swing
बिंदकी। नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों ने शुक्रवार सुबह एक पांच महीने के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंदरों के आतंक से परेशान लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजेश का पांच माह का बच्चा शिवा शुक्रवार सुबह घर के बरामदे में झूले में लेटा था। इसी बीच बंदरों का झुंड बस्ती से होते हुए राजेश के बरामदे में पहुंच गया। झूले में खेल रहे शिवा पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज और बंदरों की आहट से परिजन दौड़कर बरामदे पहुंचे। बंदर शिवा पर झपट रहे थे। यह देखकर परिजन और पड़ोसी ने लाठी-डंडों से बंदरों को खदेड़ा। शिवा के शरीर में बंदरों ने घाव कर दिए।
विज्ञापन

परिजन घायल शिवा को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उसे भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। राजेश ने बताया कि बंदरों के खौफ से निकलना मुश्किल हो रहा है। बंदर झुंड में निकलकर हमलावर हो जाते हैं। बता दें कि पूरे नगर में बंदरों की दहशत है। लोग परेशान हैं, लेकिन नगर पालिका ने अब तक बंदरों को पकड़ने को लेकर प्रयास शुरू नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed