फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   MLC election: SP candidate filed nomination

एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
MLC election: SP candidate filed nomination
कलक्ट्रेट में नामांकन कराने जाते एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव मेें में बुधवार मौजूदा एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बतौर सपा प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में एआरओ विनय पाठक के समक्ष नामांकन किया। सात अन्य दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

दिलीप सिंह कानपुर देहात जिले के सिकंदरा के निवासी हैं। पिछली बार उन्होंने बिंदकी निवासी भाजपा के अनिल गुप्ता चार्ली को हराया था। इस बार भी दिलीप सपा के प्रत्याशी हैं। विकास इंसाफ पार्टी के राजकुमार निवासी अमौली रोड महमूदपुर गांव, कांग्रेस के राजीव लोचन निषाद निवसी पनी मोहल्ला फतेहपुर ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन

इसके अलाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आनंद कुमार तिवारी निवासी मड़ेपुर उमरी, कानपुर नगर शैलेंद्र कुमार निवासी गुगौली गांव फतेहपुर, अनुपम द्विवेदी निवासी सरकंडी, अजय सिंह निवासी सतबरी मार्ग कानपुर नगर और राजेश कुमार श्रीवास्तव निवासी बाकरगंज फतेहपुर ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन के चलते कलक्ट्रेट आने-जाने के रास्तो में बैरीकेडिंग लगा दी गई है। पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन
होली का अवकाश होने के कारण नामांकन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। 17 से 20 तक अवकाश है। इससे नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 21 तारीख को नामांकन का अंतिम दिन है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, 23 व 24 को नाम वापसी के लिए समय दिया जाएगा। मतदान 9 अप्रैल और मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed