फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   MLA unveiled the statue of Agniveer Fauji

Fatehpur News: विधायक ने अग्निवीर फौजी की प्रतिमा का किया अनावरण

Fri, 07 Feb 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
MLA unveiled the statue of Agniveer Fauji
अग्निवीर की प्रतिमा का अनावरण करते क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी।  - फोटो : अग्निवीर की प्रतिमा का अनावरण करते क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी।
चौडगरा। अग्निवीर सेना में भर्ती फौजी का एक वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था। 4 फरवरी को पुण्यतिथि मनाई गई। फौजी की याद में गुरुवार को विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने अग्निवीर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के दंदवा महमूदपुर निवासी चंद्रजीत यादव का पुत्र आशीष कुमार 24 फरवरी 2023 को अग्निवीर सेना में भर्ती हुआ था। फौजी की देवलानी महाराष्ट्र में तैनाती थी। जहां पर तबियत बिगड़ने पर उसकी चार फरवरी 2024 को मौत हो गई थी। इस तिथि को मंगलवार के दिन दंदवा महमूदपुर में फौजी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक उत्थान कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी सहित पूर्व फौजियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिंदकी विधायक ने गुरुवार को फौजी की याद में प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि नागरिकों के तौर पर हम सब की जिम्मेदारी है कि हम देश के वीर शहीदों को याद रखें, क्योंकि देश की सेवा उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। इसके बाद भंडारे में भारी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान रवि मिश्रा, अशोक निषाद, छोटे यादव, परशुराम वर्मा, पंकज शुक्ला, कैप्टन पीतांबर सिंह, सूबेदार चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed