फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mission 2017 is crawling cycle Frrata victory

मिशन 2017 फतह को फर्राटा भर रही साइकिल

Sat, 08 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mission 2017 is crawling cycle Frrata victory

मिशन 2017 फतह को सपा की जन संदेश साइकिल यात्रा का तीसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। सपाइयों ने साइकिल में सवार होकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।

विज्ञापन

सदर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर बिलंदा चकबरारी से सेक्टर करमचंदपुर सांडा व महोई सेक्टर से मुरांव सेक्टर की जनसंदेश यात्रा को बिलंदा में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव व लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राधेश्याम मौर्या ने हरी झंडी दिखाई। यह साइकिल यात्रा करमचंदपुर सांडा, बेतीसादात, आंबी, लतीफपुर, हसनापुर, मकनपुर, महोई, मोहम्मदपुर कला, उदईसराय, मुरांव, बरईखुर्द से आंबापुर तक घूमी। इस मौके पर नफीसउद्दीन, दुर्गेश सिंह, राजबाबू यादव, दिलशाद, नजमी पप्पू, रमेश यादव, नदीमउद्दीन, शम्मू मोइन, सुहैल अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर, खागा विधान सभा क्षेत्र के किशनपुर नगर और त्रिलोचनपुर गांव से साइकिल यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और विपिन यादव के नेतृत्व में त्रिलोचनपुर से साइकिल रैली टेसाही, मीरपुर, शिवपुर, विजयीपुर, अमनी, खेमकरनपुर पहुंची। किशनपुर नगर से साइकिल रैली रामपुर, सोनेमऊ, पहोरा आदि गांव पहुंची। इस मौके पर तौफीक अहमद, ओमप्रकाश गिहार, शिवसिंह यादव, सुधीर, अजय यादव, हरीश श्रीवास्तव, मदन यादव, मनोज त्रिवेदी, विजय सिंह, अवधेश यादव, लालकृष्ण यादव, अनूप सिंह, संतोष मौर्या सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। शाह अयाह विधान सभा क्षेत्र में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा मेवली गांव से शुरू होकर रसूलपुर, लदिगवां, खटौली, कोण्डारी, बनरसी, दुगरेई, श्यामपुर, मोहनपुर, शाह, चक काजीपुर, अल्लीपुर, अयाह होकर चकमीरपुर गांव में समाप्त हुई। इस मौके पर अमरदीप सिंह, प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र यादव, दलजीत निषाद, राजेंद्र निषाद, प्रमोद यादव, वीरेंद्र यादव आदि रहे। जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र की साइकिल यात्रा क्षेत्रीय विधायक मदन गोपाल वर्मा व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह मखलू के नेतृत्व में निकली। यह यात्रा नामामऊ, शाहजहांपुर, बरेठर, मवइया, जोगा महमूदपुर, गंगरावल, रामपुर, पधारा व बकेवर आदि गांवों पर घूमी। इस मौके पर जयकरन जैकी, जयकरन यादव, मोहम्मद आजम, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed