फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mining director caught overload truck late at night

डायरेक्टर ने ओवरलोड ट्रक पकड़े फतेहपुर,बांदा खनन अधिकारियों को चेतावनी

Sat, 20 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mining director caught overload truck late at night
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर देर रात खनन निदेशक ने चेकिंग की। माफियाओं को चेकिंग की भनक लगी तो ओवरलोड ट्रकों के पहिये थम गए। खदानों में हड़कंप मच गया। लोडिंग बंद कर दी गई। इसके बाद भी हाईवे पर दो मौरंग लदे ट्रकों को पकड़कर सीज किया गया। निदेशक ने डीएम को ओवरलोडिंग और अवैध खनन रोकने के लिए सचल दल गठित करने को कहा है। इसके साथ ही फतेहपुर और बांदा खनन अधिकारी को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

बांदा से चेकिंग के बाद जिले के हाईवे पर डायरेक्टर रोशन जैकब रात करीब 11 बजे पहुंची। शाह पुलिस चौकी के पास दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कराया। ओवरलोडिंग पकड़े जाने की वजह से खनन अधिकारी अजीत पांडेय और बांदा खनन अधिकारी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने खनन अधिकारी को खदानों से सही लोडिंग कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान खनन अधिकारी को आदेश दिए कि चिह्नित रूटों में सचल जांच दल तीन पालियों में 24 घंटे नियमित रूप से काम करे। खनन स्थल से ही ट्रकों पर ओवरलोडिंग न हो। सचल जांच दल की समीक्षा हर माह की पांच तारीख को होगी। चेकिंग के लिए आरएफआईडी हैंडहेल्ड रीडर मशीन का इस्तेमाल करें। वाहन की नंबर प्लेट की फोटो ली जाए। एमएम-11 का ब्यौरा भी कैप्चर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम प्रमोद झा, नायब तहसीलदार विकास पांडेय और पुलिस फोर्स मौजूद रहा। निदेशक के सूचना अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि जिले और बांदा खनन अधिकारियों को चेतावनी की पुष्टि की है। निर्देशों का पत्र डीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed